आज जमीयत उलेमा ए हिन्द की अमारत ए शरिया हिन्द के चुनाव में मौलाना अरशद मदनी साहब (सदर मुदरर्सीन दारूल उलूम देवबंद व सदर जमीयत उलमा ए हिन्द) को अमारत ए शरिया हिन्द का अमीरूल हिन्द बनाया गया। यह पद क़ारी उस्मान साहब मंसूरपुरी के इंतकाल के बाद खाली हो गया था। मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी को नायब अमीरुल हिंद बनाये जाने का एलान भी किया गया।
शनिवार को दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद (महमूद मदनी गुट) ओर (अरशद मदनी गुट) की मिलीजुली बैठक इमरात-ए-शरिया हिंद की दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम में सदर मुदर्रिसीन के पद पर आसीन मौलाना अरशद मदनी के अमीरुल हिंद बनाये जाने का प्रस्ताव मौलाना महमूद मदनी ने रखा। जिसको देश भर से जमीयत के इमारत-ए-शरिया की शूरा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। उनके नाम का एलान प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता कर रहे दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने की।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

