राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में अब उनकी मां सोनिया गाँधी भी शामिल हो गयी हैं। सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है और भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 29वें दिन की शुरुआत कर्नाटक में मांड्या ज़िले के बेल्लार से हुई है। पार्टी के लिए आज की यात्रा बेहद खास है। यह क्षेत्र देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला माना जाता है। आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। सोनिया गाँधी ने भी अपने बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की।
सोनिया गांधी के पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला है। सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं।
इस पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते भी नज़र आये जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फीते बांधते हुए राहुल गाँधी की इस तस्वीर को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए शीर्षक लिखा गया है- मां
एनडीटीवी के अनुसार कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं. इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।”
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

