यूपी सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड का 7 मार्च को होने वाला चुनाव अब नहीं होगा क्यूँकि शुक्रवार को इस बोर्ड के 8 सदस्यों का चयन निर्विरोध रूप से सम्पन हो गया।
लखनऊ में कल पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया में अलग-अलग कोटे से नामांकन किया गया था। सांसद कोटे की दो सीट से अमरोहा के कुँवर दानिश अली (Danish Ali) और मुरादाबाद के एस टी हसन ने पर्चा दाखिल किया था।
विधान सभा एवं विधान परिषद कोटे से दो सीट के लिए चार उम्मीदवारों परवेज़ अली, इक़बाल महमूद, नफ़ीस अहमद व अबरर अहमद ने नामांकन किया था लेकिन आज परवेज़ अली व इक़बाल महमूद ने अपने नामांकन वापस ले लिए और इस तरह बोर्ड के सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए।
विधायक कोटे के सदस्य और बार कोंसिल के दो सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। अब तीन सदस्य सरकार नियुक्त करेगी तब जाकर अध्यक्ष का चुनाव होगा।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

