भारत के पहलवानों को अब अन्य खिलाड़ियों का भी सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने उनके लिए न्याय की मांग की है।
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के धरने का आज शुक्रवार (28 अप्रैल) को पांचवां दिन है।पहलवानों के सपोर्ट में कई राजनेता तो पहले से ही उतरने लगे थे। अब अब ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का भी साथ पहलवानों को मिल गया है।
नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि “भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए. हमारे एथलीटों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है. उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।”
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि एक राष्ट्र के रूप में हम हर इंसान की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए। यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटा जाना चाहिए. न्याय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ने कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन दुराचार का आरोप लगाया है। वे इस मामले में प्रदर्शन करके सिंह खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं। आज (28 अप्रैल) को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

