दिल्ली में जंतर मंतर पर लगे पोस्टर में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों को दिखाया गया है। इस पोस्टर में कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज 38 मामलों का जिक्र किया गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन आज भी जारी है। इस बीच पहलवानों ने धरने वाली जगह पर एक पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों को दिखाया गया है।
पोस्टर में कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज 38 मामलों का जिक्र किया गया है।

उधर, बृजभूषण के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से बीजेपी के सांसद भी हैं।
इस मामले में पहलवानों को ओलंपिक के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी समर्थन किया है।
अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा, ‘अपने एथलीटों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।’
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

