Rampur: IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति को सेवा विस्तार मिलने पर फसाहत अली खान शानू ने विधायक आकाश सक्सेना को मिठाई खिलाकर दी बधाई, मज़ार पर चढ़ाई चादर

Date:

रामपुर: आंजनेय कुमार सिंह IAS की प्रतिनियुक्ति को एक साल का सेवा विस्तार और मिलने की खुशी में रामपुर में फसाहत् अली खां शानु और उनके समर्थको द्वारा सोमवार को ढोल नगाड़े बजाए गए और मिठाईयां बांटीं गयीं।

एक रोज़ पहले मंगलवार को भी फसाहत् अली खां शानू ने भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ‘हनी’ को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इसके बाद फसाहत अली खान शानू टीम के साथ मज़ार हाफिज साहब दरगाह पर पहुंचे और आंजनेय कुमार सिंह IAS की प्रतिनियुक्ति को एक साल का सेवा विस्तार और मिलने की खुशी में मज़ार हाफिज़ साहब पर चादर चढ़ाई। इस मौके पर सज्जादा नशीं फहद मियां ने दुआ की।

मुरादाबाद मंडलायुक्त IAS आन्जनेय कुमार को मिला सातवां सेवा विस्तार, कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा

Rampur: IAS आन्जनेय कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ने की खबर पर रामपुर के लोगों ने जताई खुशी, बांटी मिठाइयाँ

इस अवसर पर फसाहत अली खान शानू ने कहा दुआओं से कार्यकाल बड़ा है। उन्होंने कहा कि आंजनेय कुमार सिंह ऐसे अफसर हैं जिनके लिए मन्दिर मने प्रार्थना होती है और मस्जिदो मे दुआएं होती हैं। इतना ही नहीं फसाहत खान शानू जोश में यह तक कह गए कि मदीने में भी आंजनेय कुमार के लिए दुआएं हुईं। वो हर गरीब और मज़लूमो के साथ खड़े होते हैं उनके मसीहा हैं और उनका काम करते है। उन्होंने इतिहास रचा है, इतिहास रचेंगे। उनके कार्यकाल बढ़ने से पूरे मंडल और देश को खुशी हुई है। हम सब एक दूसरे को मुबारक बाद देते हैं।
इस मौके पर फसाहत अली खान शानू, इरशाद महमूद, सैय्यद क़ायम मेहदी, शावेज़ खां, जुनेद खां, सयैद मुबशशिर मियां,अलीम खान आदि मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related