कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने शिमला नगर निगम में अपनी पार्टी की जीत पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने गुरुवार (4 मई) को कहा कि शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है और अब कर्नाटक की बारी है।
कांग्रेस वेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “शिमला के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई। हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है।”
ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों की जीत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है। इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। कड़ी मेहनत करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं।”
जनता का धन्यवाद
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है। इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। कड़ी मेहनत करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी कांग्रेस ने प्रगति की गारंटी दी हैं। कर्नाटक की जनता से अपील है कि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाइए।
ग़ौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में समाज के अलग अलग वर्गों से वादे किए हैं जिन्हें उसे ‘गांरटी’ नाम दिया है। दरअसल कांग्रेस ने 34 सदस्यीय शिमला नगर निगम के चुनाव में 24 सीटें जीती हैं तो भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ नौ सीटों पर कामयाबी मिली है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को एक सीट मिली है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

