मुरादाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी 25 वर्षों की सफल राजनीतिक यात्रा के पूरा होने के विशेष अवसर पर मुरादाबाद में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं और स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने शाह मुकम्मल साहब के मज़ार शरीफ़ पर अकीदत के साथ चादर पोशी की और देश के प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सफल जीवन तथा दीर्घायु होने की दुआ मांगी।
मज़ार शरीफ पर दुआ और चादर पोशी
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के नेता मोहम्मद मज़ाहिर ख़ान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर शाह मुकम्मल साहब के आस्ताने पर चादर चढ़ाई। इस मौके पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की और भाईचारे की मजबूती की कामना की गई।
बड़ी संख्या में जुटीं मुस्लिम महिलाएं और कार्यकर्ता
इस आयोजन में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की मुस्लिम महिलाओं और बहनों ने भी बड़ी तादाद में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर ने देश को एक नई दिशा दी है।
मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और देश में अमन, चैन व सौहार्द का संदेश दिया।
- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

