अरुणाचल प्रदेश में एक स्कूल छात्रावास के पूर्व वार्डन को बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई है।
कल हॉस्टल के वार्डन को 2014 से 2022 के बीच 21 बच्चों का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया।
अदालत ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को भी अपराध में सहायता करने और बढ़ावा देने के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाई।
प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि जब कुछ पीड़ित बच्चों ने मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक से की तो उन्होंने स्कूल की प्रतिष्ठा बचाने के लिए बच्चों को चुप रहने को कहा था।
स्थनीय मीडिया के अनुसार, तीनों अपराधियों पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मुकदमा चलाया गया।
भारतीय मीडिया के मुताबिक, यह मामला 2022 में तब सामने आया जब एक शख्स ने वार्डन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्डन ने उसकी 12 साल की जुड़वां बेटियों के साथ बलात्कार करने की कोशिश की है।
मामले की विशेष टीम की जांच में पता चला कि हॉस्टल वार्डन ने 2014 से 2022 के बीच 21 बच्चों का यौन शोषण किया, जिनमें 6 से 14 साल की उम्र के लड़के भी शामिल थे।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

