Globaltoday.in|सालिम रियाज़ | बदायूं
बदायूं में वजीरगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व ग्राम रुपपुरा थाना वजीरंगज के जंगलो मे पड़े मिले महिला के अज्ञात शव की शिनाख्त कर बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में वजीरगंज पुलिस ने महिला के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका के गैर मर्दो से सम्बन्ध थे जिससे पति की समाज मे बदनामी हो रही थी।
कई बार पति के समझाने के बाद भी मृतका ने अपनी आदत नही छोडी और गाँव के ही व्यक्ति के साथ देर रात को शौच का बहाना बनाकर सम्बन्ध बनाने अपने घर के पीछे वाले जंगल मे चली गयी।
वहीं मृतिका का पति व उसका देवर उसके पीछे पीछे निकल गये। जब मृतिका के पति ने मृतिका को सत्यवीर के साथ देख लिया तो सत्यवीर मौके से भाग गया। यह सब देखने के बाद क्रोधित पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।
उसने अपने भाई से कहा कि यह इसी तरह हम लोगो की गांव मे बदनामी कराती रहेगी तो गुस्से मे आकर देवर और पति ने उसके गले मे पडे शॉल (स्टाल) से फन्दा बनाकर उसका गला इतना कस दिया कि दम घुटने के कारण वह झटपटाने लगी और हाथ पैर चलाने लगी। देवर ने उसके हाथ पकड लिये और कुछ देर बाद दम घुटने के कारण मिथलेश की मृत्यु हो गयी।
अभियुक्तों द्वारा घटना को अपने परिवार की लगातार हो रही बेईज्जती के कारण करना स्वीकार किया है। दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना वजीरगंज पुलिस ने घटना का खुलासा किया है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

