लोकसभा गढ़-अमरोहा के सांसद कुँवर दानिश अली ने हापुड़ जिले में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सअध्यक्ष के रूप में भाग लिया।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई एवं संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
सांसद कुँवर दानिश अली ने खासकर फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों से कितना प्रीमीयम वसूला गया व कितना मुआवज़ा का भुगतान का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना मुहैया कराने का निर्देश दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध होर्डिंग को यथाशीघ्र हटाने के निर्देश दिए जिससे कि दुर्घटनाओं के संभावनाओं को कम किया जा सके। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गड्ढे एवं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई के एक्सईएन को फटकार लगाई एवं अठसैनी में जलभराव की समस्या पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र में हो रही बिजली की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर से जवाब तलब किया। साथ ही बैठक में हापुड़ के शहर एवं गावों से आ रही बिजली की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से उसका जवाब मांगा एवं बिजली के आला अधिकारी को निर्देशित करते हुए क्षेत्र में कितनी जगह जर्जर तारों की समस्या हैं, कहां कहां पर ट्रांसफार्मर की जरूरत है, कहां कहां पर लोड शैडिंग की समस्या है आदि का सर्वे की रिपोर्ट तलब की और क्षेत्र में लोड शैडिंग एवं जर्जर तारों की समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिये।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

