नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को संसद के मानसून सत्र में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए सड़क मार्ग के जरिए संसद पहुंचे।
जो ट्रेक्टर राहुल गांधी चला रहे थे उसमें आगे एक बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ था जिसपर लिखा था -‘किसान विरोधी, तीनों काले कृषि कानून वापिस लो-वापिस लो।’
आपको बता दें, राहुल गांधी के साथ इस दौरान पंजाब और हरियाणा कांग्रेस के सांसद भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि मैं संसद में किसानों का संदेश लाया हूं। वे (सरकार) किसानों की आवाज दबा रहे हैं और संसद में चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। उन्हें इन काले कानूनों को निरस्त करना होगा। पूरा देश जानता है कि ये कानून 2-3 बड़े कारोबारियों के पक्ष में हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार के अनुसार, किसान बहुत खुश हैं और जो (विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान) बाहर बैठे हैं वे आतंकवादी हैं। लेकिन हकीकत में किसानों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि, संसद के मानसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में पेगासस और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष, सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग कर रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि वह हर चर्चा को तैयार है। शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों में जोरजार हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही बहुत ज्यादा देर तक नहीं चल पाई।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

