हवा हवाई घोषणाएं करना हों या फिर लंबी-लंबी छोड़ना हो इसके लिए नेता अक्सर ही बयान देते हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या इन हवा-हवाई बातों की कोई सीमा भी है, शायद इन नेताओं के लिए तो बिल्कुल नहीं। ऐसा ही देखने को मिल रहा है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख (Baldev Singh Aulakha) के एक बयान में जिसमें उन्होंने सभी सीमाएं पार करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब राशन योजना के अंतर्गत राशन वितरण के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं। मंत्री जी के इस बयान को सुनकर लगता है कि योगी सरकार तो केंद्र की मोदी सरकार से भी 1000 गुना ज्यादा राशन बांटने जा रही है।
भारत की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की आबादी तक़रीबन 22 करोड़ है। पूरे भारत की 139 करोड़ और दुनिया भर की आबादी 790 करोड़ के लगभग है। लेकिन वाह रे वाह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री सरदार बलदेव औलख जो गरीबों को मुफ्त राशन बांटने के कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे तो दावा कर डाला के उत्तर प्रदेश में 80000 करोड लोगों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। यानी इस पृथ्वी जैसे सो और ग्रहों को भी योगी सरकार मुफ्त राशन देने वाली है।
अब अगर आपके गले से यह बात नहीं उतर रही या आपका मन मस्तिष्क इसको मानने को तैयार नहीं है तो ना हो लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जी ने जो कह दिया सो कह दिया। वह तो 80000 करोड लोगों को उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन बांट कर ही रहेंगे। भले ही प्रधानमंत्री मोदी जी 139 करोड़ आबादी वाले भारत देश भर में 80 करोड़ लोगों को ही मुफ्त राशन देने का दावा करते रहे हों लेकिन यह ठहरे योगी जी के मंत्री, इनके घोषणाओं को पार पाना आसान नहीं है क्योंकि भाई अब 2022 दूर नहीं अब उत्तर प्रदेश मैं चुनाव सर पर हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

