उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में खाकीवर्दी वालों पर मुसीबत मडरा रही है। मिलक क्षेत्र के सिलई बड़ा गांव में दलित छात्रा की गोली लगने से मौत के बाद एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुए चंद घंटे ही बीते थे कि अब एक महिला के साथ दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कर दिया है।
रामपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला पुलिसकर्मी का मकान है जिसमें गर्वित चौधरी और ललित यादव नाम के दो सिपाही किराए पर रहते थे। किसी बात को लेकर दोनों सिपाहियों का महिला आरक्षी से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उसके द्वारा विभाग के अधिकारियों से की गई।
शिकायत की जांच के बाद अधिकारियों के निर्देश पर दोनों ही सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

