रामपुर: जनपद रामपुर की तहसील स्वार और टांडा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शासन ने 152.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दो बाईपास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।
इस ऐतिहासिक विकास कार्य के अनुमोदन के बाद, बुधवार को जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. जोगिंदर सिंह को क्षेत्र की जनता की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर आभार जताया।
मुस्तफा हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन बाईपास की वर्षों से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इनके निर्माण से न केवल ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना उनके पिता हाजी निसार हुसैन का सपना थी, जिन्होंने विधायक और मंत्री रहते हुए हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि डीएम जोगिंदर सिंह का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट सुलेमान पाशा और एडवोकेट जमीर पाशा भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी बाईपास को क्षेत्र के विकास की बड़ी उपलब्धि बताया।
इन बाईपासों से टांडा और स्वार को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को गति मिलेगी। आने वाले समय में यह इलाका एक नया पहचान बना सकता है।
- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

