रामपुर: रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर सपरिवार मुलाकात की। विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए इसे अपने जीवन का एक यादगार अनुभव बताया।
प्रेरणादायी मुलाकात
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विधायक आकाश सक्सेना ने लिखा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से आज सांय: उनके दिल्ली स्थित आवास पर सपरिवार भेंट हुई।” उन्होंने बताया कि यह मुलाकात उनके और उनके परिवार के लिए बेहद प्रेरणादायी रही।
पीएम मोदी के व्यक्तित्व की सराहना
विधायक आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इन गुणों ने उनके और उनके परिवार के हृदय को गहराई से प्रभावित किया है।
विधायक ने यह भी साझा किया कि यह मुलाकात उनके जीवन की एक स्मरणीय उपलब्धि के रूप में सदैव उनके हृदय में अंकित रहेगी। इस अवसर पर आकाश सक्सेना अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं।
- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

- रामपुर: बायोमैट्रिक समानता की अड़चन दूर, जुड़वा बहनों को मिली अलग-अलग आधार पहचान

