रामपुर: रामपुर पुलिस ने 14 सितंबर 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़े अभियानों के दौरान कई वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा अवैध असलहा बरामद किया।
थाना टांडा पुलिस ने वादिनी से छेड़छाड़ के मामले में नामजद अभियुक्त मुजीब और प्रकाश में आए आरोपी मुस्तफा उर्फ भूरा को जटपुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की। थाना बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की जांच में तीन वांछित अभियुक्त निरंजन उर्फ नीरू, जितेन्द्र चौधरी उर्फ बीरथ चौधरी और गुरदित्ता सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

थाना पटवाई पुलिस ने गश्त के दौरान फहीम को देशी बंदूक 12 बोर एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना केमरी में वीरपाल को एक नाजायज चाकू के साथ पकड़ा गया। थाना गंज, शहजादनगर, खजुरिया, सैफनी और सिविल लाइन थानों ने भी विभिन्न मुकदमों में दर्ज नाजायज वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना ने एक नाजायज चाकू संग रामपाल को भी हिरासत में लिया है।
रामपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहा और वांछित अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
यह अभियान पुलिस की तेज सतर्कता और सक्रियता से कराया गया है, जिससे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

- नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026: राजनीतिक विश्लेषक आलोक वत्स को बतौर मुख्य वक्ता मिला निमंत्रण

- ईरानी मीडिया ने सोशल मीडिया पर अयातुल्ला खामेनेई का आखिरी संदेश साझा किया

- खामेनेई की हत्या के बाद, अयातुल्ला अली रजा अराफी को अंतरिम सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया

