रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को सऊदी अरब की यात्रा पर रियाद पहुंचे, जहां वह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे।
विवरण के अनुसार, यात्रा के दौरान तेल, गाजा स्थिति और यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
जानकारों के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा विश्व मंच पर मॉस्को की प्रतिष्ठा बहाल करने की कोशिशों का हिस्सा है।
यूक्रेन में युद्ध को लेकर पश्चिम में अलग-थलग पड़े पुतिन मध्य पूर्व में सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे हैं जहां वह तेल, व्यापार और गाजा संघर्ष पर चर्चा करेंगे।
इससे पहले, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) लंबे समय के बाद पूर्व सोवियत संघ के बाहर एक दुर्लभ यात्रा पर बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे।
रूसी टेलीविजन ने दिखाया कि पुतिन को राष्ट्रपति भवन तक काफिले द्वारा ले जाने से पहले संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल से बात करते हुए कहा, ”आज आपके नेतृत्व में हमारे संबंध असाधारण स्तर पर पहुंच गए हैं।”
उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार की भी सराहना की।
ईरान और चीन की यात्रा के बाद पूर्व सोवियत संघ के बाहर रूसी राष्ट्रपति की यह केवल तीसरी यात्रा है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

