अंतिम संस्कार के खर्च से बचने के लिए बेटे ने पिता के शव को अलमारी में छिपाया

Date:

टोक्यो: एक जापानी व्यक्ति ने अपने पिता की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार के खर्च से बचने के लिए उनके शव को एक कोठरी में अलमारी में छिपा दिया।

विदेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जापान में एक व्यक्ति ने अपने 86 वर्षीय पिता, जिनकी मृत्यु 2023 हो गयी थी, के शव को अंतिम संस्कार के खर्च से बचने के लिए 2 साल से अधिक समय तक एक कोठरी में छिपा कर रखा। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 56 वर्षीय नोबुहिको सुजुकी, जो टोक्यो में एक रेस्तरां का मालिक है, कथित तौर पर अपने पिता की पेंशन लेता रहा, जबकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी लेकिन उड़ने पिता का शव अलमारी में छिपा दिया था। 

यह अजीब घटना हाल ही में तब सामने आई जब सुजुकी ने एक सप्ताह तक अपना रेस्तरां नहीं खोला, जिससे पड़ोसियों को चिंता हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

जब पुलिस उसके घर पहुंची तो तलाशी के दौरान एक अलमारी में सुजुकी के पिता के अवशेष पाए गए।

सुजुकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसने पुलिस को बताया कि 2023 की शुरुआत में एक दिन जब वह घर लौटा तो उसने अपने पिता को मृत पाया। आर्थिक तंगी के कारण उसने उनके शव को छिपा दिया क्यूँकि वह पिता के अंतिम संस्कार का खर्च वहन नहीं कर सकता था।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव छिपाने और संभवतः धोखाधड़ी के आरोप में सुजुकी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related