- छात्र और टीचर की प्रेम कहानी के चर्चे हर ज़बान पर
- एक साथ जीने मरने की खायी क़समें
- बाद में छात्र शादी से मुकरा
- टीचर ने छात्र के खिलाफ की एफआईआर
जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के मोहल्ला सेंटा खेड़ा निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन की बेटी इकरा तरन्नुम टांडा में एक स्कूल में टीचर थी।
इकरा तरन्नुम का इंटर के एक छात्र फरहान के साथ प्रेम प्रसंग का रिश्ता जुड़ गया। यह प्रेम का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि छात्र युवक ने अपने टीचर से शादी की बात सामने रखी और दोनों इस बात पर राजी हो गए। उसके बाद दोनों ने शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये।
छात्र दे रहा था टीचर को धोखा
लेकिन प्रेमी छात्र अपने टीचर को शादी का झांसा दे रहा था। जब इस बात का पता टीचर को लगा तो उसने अपने छात्र प्रेमी के खिलाफ थाने में एफ आई आर दर्ज करा दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

इस प्रेम प्रसंग के बारे में हमने प्रेमिका और टीचर इकरा तरन्नुम से बात की तो उसने बताया,”मैं एक कॉलेज में टीचर थी वे वहां पढ़ा करता था। फिर हम दोनों का आपस में प्रेम सम्बंध हो गया। उसने कहा मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार हैं, हमारी शादी हो जाएगी। एक बार हम लोग चले गए थे तो फिर हमें बुला लिया था फिर उनके चाचा और फूफा और खाला रिश्ता लेकर आए थे। लेकिन फिर किसी ने बताया कि वह रिश्ता करने नहीं आए थे। वे आपको धोखे में रख रहे हैं। लड़के को विदेश भेज रहे हैं। हमने इसकी कंप्लेंट की कि उसे विदेश ना भेजें उसे रोक ले। फिर उन्होंने रिश्ते को ही मना कर दिया और शादी को भी मना कर दिया। युवती ने बताया उसे युवक मुरादाबाद लेकर गया था किसी के घर पर वहां उसका युवक ने शोषण किया।
इस मामले पर सीओ टांडा धर्म सिंह मार्शल ने बताया,”एक तहरीर प्राप्त हुई थी। एक युवती ने अपने ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था। उसी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना अभी जारी है युवक पर धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
