रामपुर(रिज़वान ख़ान): इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ख़ान ने रामपुर में निर्दलीय प्रत्याशी वकील महमूद प्राचा के समर्थन में आज शनिवार को एक प्रेस वार्ता की।
मौलाना ने प्रेसवार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं को लेकर विवादित बयान दिये।
मौलाना तौकीर रज़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार महमूद प्राचा को वोट करने की अपील की। उन्होंने सपा उम्मीदवार महिबुल्ला नदवी को अखिलेश का डमी कैंडिडेट बताया।
आज़म खान को लेकर मौलाना ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन को नुकसान पहुंचाने के लिए वह गतबन्धन में घुसे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार से ज़्यादा भाजपा सरकार में मुसलमान सुरक्षित हैं।
तौकीर रज़ा ने यूपी पुलिस पर उनकी हत्या करने की आशंका का भी आरोप लगाया।
मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा कि ‘इस वक्त हम सब लोगों को एक होकर अपने देश को धृतराष्ट्र से बचाना है, दुर्योधन और दुशासन से बचाना है।अगर धृष्ट राष्ट्र का तीसरी बार शासन आ गया तो यह अपने दुर्योधन और दुशासन के जरिए देश में महाभारत करने का काम करेगा। देश को अगर छिन्न-भिन्न करने का काम कोई कर रहा है तो नरेंद्र मोदी और उनके गुंडे कर रहे हैं।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

