नई दिल्ली: दिल्ली में आज रविवार को कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के वॉकथॉन और पंचकुइयां-बांग्ला साहिब रोड पर ड्रेनेज सुधार कार्य के चलते मध्य दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। किसी जरूरी काम से बाहर निकलने से पहले पूरी जानकारी अवश्य रखें।
वॉकथॉन के कारण प्रतिबंधित सड़कें
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम के लिए आज सुबह 9 बजे तक नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, तिलक मार्ग क्रॉसिंग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड और पुराना किला रोड पर किसी भी वाहन को अनुमति नहीं होगी।
ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था
डब्ल्यू-पॉइंट से तिलक मार्ग क्रॉसिंग और सी-हेक्सागन की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। धौलाकुआं जाने वाले यात्री वंदे मातरम मार्ग और मदर टेरेसा क्रिसेंट का उपयोग कर सकते हैं।
गलत पार्किंग पर कार्रवाई
प्रतिबंधित सड़कों पर खड़े वाहनों को टो करके भैरों मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। भैरों मार्ग पर भैरों मंदिर और कर्तव्य पथ पर P-1 पार्किंग स्थल पर पार्किंग उपलब्ध रहेगी।
ड्रेनेज कार्य से यातायात बाधित
पंचकुइयां-बांग्ला साहिब रोड पर PWD द्वारा यू-ड्रेन निर्माण कार्य किया जा रहा है। शनिवार रात 11 बजे से रविवार तक आउटर सीसी पंचकुइयां रोड और पंचकुइयां रोड के बीच एक या दोनों कैरिजवे पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन क्षेत्रों में यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
यात्रियों के लिए सलाह
आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी चाहिए और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सड़क अनुशासन का पालन करने और मौके पर तैनात कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।
- पूर्व सांसद दानिश अली ने दी अयातुल्लाह खामेनेई को श्रद्धांजलि, कहा- ‘भारत ने खोया एक सच्चा दोस्त’

- अमेरिका-इज़राइल के ईरान पर हमले की जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने की निंदा, दी गंभीर चेतावनी

- NCPUL में ‘प्रशासनिक पक्षाघात’: उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने PMO से लगाई न्याय की गुहार

- दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की उठी मांग, सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

- MP में लापता महिलाओं के आंकड़ों पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जताई चिंता, राष्ट्रीय सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

