Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
टर्की: ख़बर है कि काला सागर(Black Sea) में टर्की(Turkey) को एक बहुत बड़ा खजाना हाथ लगा है जिससे टर्की की तक़दीर बदल सकती है।
दरअसल टर्की को काला सागर में ऊर्जा का बड़ा भंडार मिला है जो कि शायद प्राकृतिक गैस (Natural gas) का बताया जा रहा है।
टर्की के राष्ट्रपति देंगे खुशखबरी
टर्की के गैस भंडार के खोज अभियान से जुड़े दो लोगों ने ये जानकारी बुधवार को ब्लूमर्ग(Bloomberg) को दी थी। लेकिन इन लोगों ने ख़ज़ाने के आकार या गहराई के बारे में कुछ नहीं बताया। टर्की के राष्ट्रपति रचप तैयप एर्दगान(Recep Tayyip Erdogan) ने भी इसकी ओर इशारा किया है और कहा कि वो शुक्रवार के रोज़ लोगों को खुशखबरी देंगे।
टर्की के राष्ट्रपति रचप तैयप एर्दगान (Recep Tayyip Erdogan) ने कहा है कि इस खुशखबरी से टर्की में एक नए युग की शुरुआत होगी।
टर्की का योरोपीय यूनियन के साथ विवाद
हालांकि, एर्दगान के भूमध्यसागर के विवादित जल क्षेत्र में ऊर्जा के भंडार की खोज जारी रखने की वजह से यूरोपीय यूनियन के साथ विवाद और गहरा गया है।
टर्की के राष्ट्रपति के खज़ाना मिलने के ऐलान के बाद डॉलर के मुकाबले टर्की की मुद्रा लीरा(Lira) में उछाल देखने को मिला। टर्की पेट्रोल रिफाइनरीलेरी एएस तुप्रास(Tupras) और पेट्रोलियम मैन्युफैक्चरर पेटकिम पेट्रोकिमया होल्डिंग( Petkim Petrokimya Holdings AS) के शेयर्स की कीमतें भी 7।6 और 9।9 फीसदी तक बढ़ गईं।
वहीं, टर्की के ऊर्जा मंत्री फतीह डोनमेज(Fatih Donmez) ने कहा है कि पिछले महीने ड्रिलिंग शिप ने टर्की के एरेगिल के नजदीक तटीय इलाके में टूना-1(Tuna-1) ज़ोन में खुदाई शुरू की थी।
जानकारी के मुताबिक टूना-1 टर्की के समुद्री तट से करीब 150 किमी की दूरी पर है और बुल्गारिया और रोमानिया की समुद्री सीमाओं के नजदीक है। यह इलाका रोमानिया के नेप्टून ब्लॉक से भी ज्यादा दूर नहीं बताया जाता है।
गौरतलब है कि नेप्टून ब्लैक को काला सागर में आठ साल पहले खोजा गया था और ये एक विशाल गैस भंडार है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टर्की की ड्रिलिंग शिप फतीह टूना-1 में जुलाई महीने से खुदाई का काम कर रही है।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें
- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
