संयुक्त राज्य अमेरिका ने पांच और ईरानी संस्थाओं और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिए।
अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि प्रतिबंधित संस्थाएं और व्यक्ति ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह कदम परमाणु समझौते के संबंध में ईरान पर दबाव बनाने के राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रयासों का हिस्सा है। जो लोग ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समर्थन करते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।
अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरानी संस्थाओं पर ये प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत में केवल 2 दिन शेष रह गए हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती और ईरान के साथ समझौते के लिए अब ज्यादा समय नहीं है।
ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत नहीं हुआ तो हम सैन्य बल का प्रयोग करेंगे। यदि सैन्य बल की आवश्यकता होगी तो वह हमारे पास है और इजरायल भी इसमें शामिल होगा।
- जामिया मिलिया इस्लामिया की जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद सुलेमान कासमी का निधन

- रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

- मुरादाबाद में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मज़ार पर चादर चढ़ाकर की लंबी उम्र की दुआ

- UCC पर गृह मंत्री के बयान से नई चिंता, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उठाए गंभीर सवाल

- Jamia Millia Islamia Signs MoUs with Top Life Sciences Firms for NEP-Aligned Research

- सरकारी स्तर पर ‘हिंदी दिवस’ की तर्ज़ पर ‘उर्दू दिवस’ मनाने की मांग का स्वागत: डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

