उत्तराखंड/रुद्रपुर(शुभम गंभीर): वारदात उत्तराखंड की है जहाँ एक लड़की को एक युवक ने अपना नाम बदलकर बातों में फंसाया और फिर उसपर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन जब लड़की को सच्चाई पता चली तो उसने इंकार कर दिया।
लड़की के इंकार करने पर युवक ने उसको धमकी दी कि अगर नहीं मानी तो झारखंड की अंकिता जैसा हाल कर दूंगा।
पुलिस ने केस दर्ज कर शाहरुख़ नाम के आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
दरअसल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक लड़की को झारखंड की अंकिता जैसा हाल कर देने की धमकी दी गई थी। लड़की ने पुलिस शिकायत की तो पुलिस ने शाहरुख नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गाबा चौक से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख़ ने नाम बदलकर लड़की को बातों में फंसाया और उसके बाद शादी का दबाव डालने लगा। लेकिन जब बात नहीं उसने लड़की को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाने की धमकी दी।
पुलिस से की गई शिकायत में युवती ने कहा है कि वह गदरपुर थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ रहती है। माता-पिता का निधन हो चुका है। एक वर्ष पूर्व उसके भाई ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। कैमरे लगाने आए युवक ने घर में लगाए कैमरों को अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर लिया। उसने अपना नाम राजकुमार बताया था। इसके बाद दोनों में पहचान बढ़ी तो बातचीत होने लगी और वह उसके घर आने जाने लगा।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

