उत्तराखंड/उधमसिंह नगर( शुभम गंभीर): उत्तराखंड के ज्ञान उधम सिंह नगर में पुलिस की कड़ाई के बावजूद नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है।
नशे की चपेट में आकर यहाँ के युवा तो अपना जीवन बर्बाद कर ही रहे है तो वहीं उनके घरों की नीव भी कमजोर हो रही है।
नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश चंद तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्यवाही की मांग की। वही ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस पर नशे के कारोबारियों से अवैध वसूली के आरोप भी लगाए।
बता दें कि आज बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में एकत्र हुए। जहां ग्रामीणों ने कच्ची शराब और अन्य नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम चकरपुर में पुलिया के समीप कच्ची शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोग मौके पर नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर आने जाने वाली महिलाओं को नशे का सेवन करने वाले लोग गाली गलौज व अभद्रता करते हैं। जिससे गांव की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
वही महिलाओ ने पुलिस पर नशे के कारोबारियों से अवैध वसूली का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों को भी परेशान करती है। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश चंद तिवारी से तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की। वहीं एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने ग्रामीणों को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

