Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश |सम्भल
सम्भल ज़िले के बहजोई से ज़िले की चार विधानसभा सीटों पर कल होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को पुलिस बल के साथ मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के साथ ही पोलिंग पार्टियों का मतदान केंद्रों पर पहुंचना भी शुरू हो चुका है।
सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा जिसको लेकर सभी जनपदों में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। वहीं सम्भल ज़िले की 4 विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए बहजोई स्थित मैदान से 1812 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। बूथों पर पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों के साथ ही अर्धसैनिक बल और पीएसी वालों को भी भेजा जा रहा है।
मास्क और सैनिटाइजर के साथ किया जा रहा है रवाना
पोलिंग पार्टियों को ईवीएम(EVM) मशीन के साथ में मास्क और सैनिटाइजर की किट देकर मतदान केंद्रों पर भेजा जा रहा है जिससे कि 14 फरवरी को मतदान के दौरान कोरोना नियमों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों की कर रहे समीक्षा
बहजोई के मैदान से रवाना होने वाली 1812 बूथों के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन खुद निगरानी कर रहे हैं जिससे कि कोई भी का लापरवाही का सामना ना करना पड़े।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

