रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर समूह के प्रमुख प्रिगोझिन से मुलाकात की। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।
डेली मेल के की खबर के अनुसार, पुतिन और प्रिगोझिन के बीच खूनी टकराव के दौर के बाद अब कहा जा रहा है कि प्रिगोझिन को नया टास्क मिला है- यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की हत्या करने और ‘उसका सिर क्रेमलिन में लाने’ का काम।
रूस में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ वैगनर समूह के विद्रोह की खबरों के बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन ने 1 जुलाई को क्रेमलिन में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के साथ गुप्त बातचीत की थी। येवगेनी के नेतृत्व में इसी वैगनर समूह ने पुतिन के खिलाफ पिछले महीने सशस्त्र विद्रोह किया था। हालांकि, बेलारूस की मध्यस्थता से डेढ़ दिन बाद ही दोनों के बीच समझौता हो गया था। उसके बाद से दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी प्रकाशन लिबरेशन के अनुसार,”येवगेनी प्रिगोझिन और उनकी वैगनर सेना के विद्रोह के एक सप्ताह बाद, 1 जुलाई को यह गुप्त बैठक हुई। कथित मुलाकात के बाद से, ऐसा लगता है कि प्रिगोझिन पड़ोसी बेलारूस के बजाय रूस में ही रह रहे हैं। डेली मेल के अनुसार, पुतिन और प्रिगोझिन के बीच टकराव के बाद अब कहा जा रहा है कि प्रिगोझिन को नया टास्क मिला है- यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की हत्या करने और ‘उसका सिर क्रेमलिन में लाने’ का काम।
रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ वालेरी गेरासिमोव को हटाने के उद्देश्य से अपने सशस्त्र विद्रोह के बाद पुतिन शासन के साथ वापस काम करने के लिए प्रिगोझिन कुछ बड़े अत्याचार को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। ये बात नोबेल पुरस्कार विजेता दिमित्री मुराटोव ने कही है, जो मास्को में एक गणमान्य व्यक्ति हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

