पुलिस ने हरियाणा की प्रसिद्ध यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो अपने ट्रैवल चैनल “ट्रैवल विद ज्योति” के लिए प्रसिद्ध हैं, को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी और दानिश ने इसे पाकिस्तान भी भेजा था। ज्योति मल्होत्रा अपना ट्रैवल चैनल चलाती है वो पाकिस्तान भी गई थी और कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान में शेयर कर रही थी।
पूछताछ के दौरान ज्योति मल्होत्रा ने पुलिस के बताया कि उसका ‘ट्रैवल विद-जो’ के नाम से यू ट्यूब पर चैनल है। वह पासपोर्ट धारक है और वर्ष 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के संबंध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। उसने अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया था फिर उससे बाते करने लगी थी।

उसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की जहां दानिश के कहने पर उसके जानकार अली अहवान से मिली थी, जहां अली अहवान ने उसके रुकने और घूमने फिरने का प्रबन्ध किया था। पाकिस्तान में अली अहवान ने उसकी पाकिस्तानी सिक्यूरिटी व इंटेलीजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी।
वहीं पर ज्योति शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी। उसने शाकिर का मोबाइल नम्बर ले लिया व उसके मोबाइल में शाकिर का नम्बर जट रधांवा के नाम से सेव कर लिया ताकि किसी को शक ना हो, फिर वापिस भारत आ गई। फिर वो व्हाट्सऐप, स्नैप चैट व टैलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से उन सभी से लगातार संपर्क में रही और देश विरोधी सूचनाओं का आदान प्रदान करने लगी।
ज्योति मल्होत्रा दिल्ली में पाक हाई कमीशन में अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश उपरोक्त से काफी बार मिलती रही। ज्योति रानी की पूछताछ से वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में पाई गई है। ज्योति ने दुश्मन देश पाकिस्तान के नागरिक जिसको भारत सरकार द्वारा जासूसी के आरोप में Persona-non-grata घोषित किया हुआ है, से संदिग्ध गतिविधियां करके व भारत की खुफिया सूचनाओं का आदान प्रदान करके भारत की संप्रभुता, एकता व अखंडता को खतरे में डालने का जुर्म किया है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

