Globaltoday.in|उबैद इक़बाल|नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी दिल्ली इलाक़े के रानी गार्डन(Rani Garden) में 31 जनवरी,शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने फैज़ल(Faizal) नाम के व्यक्ति को ‘NO CAA-CAA’ लिखी कैप पहनने के कारण बड़ी ही बे रहमी से पीटा गया. बताया जा रहा है कि ये बदमाश पास के एक पार्क में ड्रिंक कर रहे थे.
फैज़ल को उसी समय लाइफ लाइन अस्पताल(Life Line Hospital) में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत स्थिर बतायी गयी. हालांकि वह चोटों की तकलीफ के कारण बहुत बैचैन बताया गया.
फैज़ल को बदमाशों ने पीटते हुए कहा कि ये कैप पहनना तुम्हारे लिए अच्छा साबित नहीं होगा, तुम्हारा स्थान पाकिस्तान है.
ग्लोबलटुडे(Globaltoday) ने अस्पताल प्रशसन से बात की तो डॉ साजिद ने बताया कि, ‘एक फैसल नाम का लड़का अस्पताल लाया गया था जिसकी कुछ बदमाशों द्वारा पिटाई की गयी थी। उसके मामूली चोटें थीं लेकिन उसके सर पर बोतल लगने की वजह से तकलीफ बता रहा था जिसके लिए उसको CT स्कैन का कराने के लिए बोला था.
गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ड्यूटी ऑफिसर ने मीडिया से वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना हुई है और सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार द्वारा शिकायत दर्ज की गयी है। एक शिकायत दर्ज होने के बाद, वे इसे पुलिस स्टेशन भेजेंगे और जांच शुरू करेंगे। इसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

