मैनपुरी | 27 अक्टूबर 2026(सिराज हुसैन): केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मैनपुरी दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, ‘इंडिया’ गठबंधन और वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ने के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर क्या बोले किरेन रिजिजू?
उन्होंने कहा, “मैं मानता था कि खड़गे जी कांग्रेस के अन्य नेताओं से अधिक समझदार हैं और बेहतर तरीके से बात करेंगे। लेकिन आज उनकी बातें सुनकर यह आकलन करना पड़ रहा है कि राहुल गांधी और खड़गे जी में क्या अंतर है? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब राहुल गांधी की संगत में आकर गाली-गलौज पर उतर आए हैं।”
‘इंडिया’ गठबंधन और सेना पर निशाना
‘इंडिया’ गठबंधन की आगामी रैलियों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है और जनता का उन पर अटूट विश्वास है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए विरोधी दल एकजुट हुए हैं, जो केवल झूठी बातें कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के लोग देश की संस्थाओं और यहाँ तक कि सेना के फर्जी वीडियो बनाकर सेना को भी निशाना बना रहे हैं। देश के लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है; लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ है। यदि खतरा है, तो केवल ‘चंद परिवारों’ और भारत विरोधी ताकतों की कुर्सियों को है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रिजिजू ने स्पष्ट किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा। कौन क्या बोलता है और किसका किससे क्या लेना-देना है, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारा गठबंधन एक सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
अखिलेश यादव के बयानों का पलटवार
संविधान बचाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी बातें कर रही है, इसलिए मजबूरी में उन्हें भी ऐसा बोलना पड़ रहा है।
वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से लिंक करने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक बहाना है। अखिलेश यादव हों, कांग्रेस हो या अन्य वामपंथी दल—यह सभी चुनाव आयोग और चुनाव व्यवस्था पर इसलिए सवाल उठा रहे हैं क्योंकि इन्हें पता है कि ये चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग घुसपैठियों के वोटों के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन हम देश में घुसपैठियों को वोट नहीं डालने देंगे।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

