ग्लोबलटुडे, २७ सितंबर
सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल(Sambhal) के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय में गाली-गलौज के चलते रात दो पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति ने बंदूक से फायर कर दिया जिससे सेवानिवृत्त शिक्षक और उनका पुत्र घायल हो गए।
इस गोलीबारी के कारण हुई अराजकता से आसपास के लोग सहमे गए। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस के साथ सीओ मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया है।
जनपद सम्भल(Sambhal) के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय चौक निवासी मास्टर शारिक एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मास्टर शारिक अपने घर का निर्माण करा रहे हैं। लिंटर के लिए चौक पर मिटटी पड़ी थी, काम कर रहे मजदूर ने उस मिट्टी को उठाना शुरू कर दिया। तभी मोहल्ले का एक व्यक्ति वहां पहुंच गया। उसका मज़दूर से कुछ विवाद हुआ था। मज़दूर ने मास्टर शारिक को अपशब्द कहने की जानकारी दी तो व्यक्ति ने मज़दूर के साथ बदतमीज़ी की। आरोप है कि विरोध करने पर व्यक्ति तमंचा लेकर आया और फायरिंग कर दी। इसमें मास्टर शारिक और उनका बेटा हाजी मोहम्मद शरीम घायल हो गए।
फायरिंग की सूचना पर सीओ डॉ. केके सरोज, कोतवाल नखासा देवेंद्र सिंह धामा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी असमोली रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने घायल पिता और पुत्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत देने की तैयारी की गई। फायरिंग की वजह से लोग घबराए और डरे हुए थे, दीपा सराय चौक पर सन्नाटा था।
जब घटना स्थल पर विवाद हो रहा था तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी थी, इसी बीच वहां फायरिंग की गई जिसके चलते मौके पर भगदड़ मच गई। घटना से लोग घबरा गए और घरों में छिपने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को गोलीबारी की सूचना दी। पुलिस ने भी तत्काल कदम उठाए। जब पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची तो लोगों ने सुरक्षित महसूस किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें:-
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
