ग्लोबलटुडे, 18 सितंबर 2019
नई दिल्ली से उबैद इक़बाल खान की रिपोर्ट
पाकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की इजाज़त देने से इंकार कर दिया है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई(ANI) के मुताबिक़ भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के लिए से इजाज़त मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इजाज़त देने से इनकार कर दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं देने का फैसला किया है।
शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि “भारत से एक अनुरोध था कि भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी जाना चाहते हैं और इस मक़सद के लिए वह 20 सितंबर और 28 सितंबर को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करना चाहते थे “।
शाह महमूद कुरैशी ने आगे कहा कि “पाकिस्तान ने कश्मीर की स्थिति और भारत के रवैये को सामने रखते हुए फैसला किया है कि भारत के प्रधान मंत्री को इसकी इजाज़त नहीं दी जाएगी और इसकी सूचना भारत के उच्चायोग को दे दी गई है।”
हिन्दुस्तान के राष्ट्रपति के जहाज़ को पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र…

ख्याल रहे कि भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।
इससे पहले जून में, पाकिस्तान ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की इजाज़त दी थी।
गौरतलब है कि इसी महीने 7 सितंबर को, पाकिस्तान ने भारतीय राष्ट्रपति द्वारा पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने के अनुरोध को भी नामंज़ूर कर दिया था।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
