Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
नाबालिग़ युवती से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने में 5 लोगों पर थाना गंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। यहाँ नाबालिग़ का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में उसे बंधक बनाकर देह व्यापार कराया गया।
रामपुर(Rampur) थाना गंज क्षेत्र के सेजनी नानकार निवासी एक महिला ने थाना गंज में अपनी 15 साल की युवती की 27 सितंबर को गायब होने की सूचना दी थी।
परिजनों ने खुद भी युवती की काफी तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
फिर किसी तरह युवती जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को अपनी आप बीती घटना के बारे में बताया।
बहला-फुसलाकर ले गए थे युवती को
उसने बताया कि उस घटना की शाम को ककरव्वा गांव के महफूज और शहनाज मिले दोनों उसे बहला-फुसलाकर ककरव्वा गाँव ले गए।
वहां महफूज़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों उसे अगले दिन चपटा कॉलोनी में रुकसाना नाम की महिला के घर ले आए। वहाँ भी एक व्यक्ति ने पूरी रात युवती के साथ दुष्कर्म किया। यहाँ उसे दो-तीन रखा और रोजाना उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
बाद में उसे आसरा कॉलोनी डूंगरपुर निवासी आसमा के घर ले गए। वहां भी रोजाना उसके साथ दुष्कर्म होता रहा।

वहीं इस घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” थाना गंज में एक किशोरी की मां ने एक शिकायत की थी कि उसकी बेटी लड़ झगड़ कर घर से चली गई। कोई एक महिला उसे अपने साथ ले गई। वहां से उसने एक दो जगह और भेजा उसके बाद किशोरी ने बताया कि उसके साथ अनैतिक देह व्यापार हुआ। उसकी इस तहरीर पर तत्काल मुकदमा लिख कर के 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा ,” एक चीज और बता दें कि यह लड़की पिछले साल दिसंबर में भी एक लड़के के साथ शादी के सिलसिले में गई थी। बाद में उसके दो-तीन मित्रों पर भी आरोप लगा, पुलिस ने उनपर भी मुकदमा लिखा था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा युवती का पिता तो सीधा साधा व्यक्ति है लेकिन मां की भूमिका कुछ संदिग्ध लग रही है। बरहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें
- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
