Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर (Rampur) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामपुर पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इन चारों के क़ब्ज़े से अवैध तमंचा और चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इन चारों आरोपियों से पूछताछ में लगी है कि इन्होंने यह मोटरसाइकिल कहां कहां से चुराई थीं और साथ ही पुलिस इन चारों के आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
बरहाल यह पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। गिरफ्तार किए गए चारों बदमाश शाहिद, मुन्ना, आसू और वसी हैं।
वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि इन चारों के पास से कुछ फर्जी नंबर प्लेट, कुछ फर्जी आधार कार्ड भी और इनके कब्जे से नाजायज़ तमंचा भी बरामद हुआ है।
बरामदगी के आधार पर थाना गंज पुलिस ने इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है और आगे विवेचना की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
