Globaltoday.in| सऊद खान|रामपुर
यूपी के जिला रामपुर(Rampur) में देर रात करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े की दुकान आग लग गयी, जिससे लाखों रूपये का माल जलकर खाक हो गया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नसरुल्लाह खान बाजार की है, जहां देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से कपड़े की दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घटनास्थल पर आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी।
दुकान मालिक जावेद के अनुसार दुकान में रेडीमेड कपड़ा और दुपट्टा भरा था। शॉर्ट सर्किट की वजह से उसकी दुकान में आग लग गई ,जिसमें लगभग 10 से 11 लाख रूपये का नुकसान होना बताया गया है।
घटना के संबंध में बताते हुए फायर स्टेशन प्रभारी रिजवान अहमद ने बताया, ‘ हमें आग लगने के संबंध में सूचना मिली थी जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे, मौके पर आग लगी हुई थी… दुकानों के शटर बंद थे ताले लगे हुए थे। हम लोगों ने स्थानीय पुलिस और यहां के लोगों की मदद से दुकान के ताले काट के दुकान खोली और आग को बुझाया। अभी आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में दुकान मालिक का काफी नुकसान हुआ है। आग बुझाने की इस कवायद में फायर ब्रिगेड टीम को लगभग 3 घंटे लगे।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
