“रात”

Date:

Sahir Nizami
Sahir Nizami-Poet,Writer,Lyricist

सर पे काला आँचल डाले आयी है शर्मीली रात

आओ थोड़ी आग जलालें शायद हो बर्फीली रात

आंधी,तूफाँ ,बिजली,बादल और अभी तो बाक़ी है

आंगन में बारिश का पानी कमरे में चमकीली रात

जी करता है सज-धज कर दुल्हन बनकर आओ तुम

एक मुद्द्त के बाद आयी है चाँद में डूबी नीली रात

जबसे तुम से दूर हुए हम जाने क्यों यह लगता है

दिन भी बैरी शाम भी दुश्मन होती है सौतेली रात

तुम भी प्यासे हम भी प्यासे लाओ मय ,सुराही जाम

पीकर दोनों सो जाते हैं लंबी हो नशीली रात

देखो ‘साहिर’ चाँद सितारे शिकवा मुझसे करते हैं

रात में जब सब सो जाते हैं करती है अठखेली रात

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

    कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

    न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

    Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

    Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

    नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...