सम्भल में बड़ा हादसा, तेज़ रफ़तार बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

यूपी के जनपद सम्भल में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। इन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। मृतकों में दादा, दो पोते और बेटा-बहू शामिल हैं।

जनपद सम्भल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव निवासी रामनिवास (50 वर्ष ) अपने पुत्र विपनेश, पुत्रवधु प्रीति और पौत्र अनिकेत (5 वर्ष ) व आर के (3 वर्ष ) के साथ बुधवार को बदायूं के सहसवान के साप्ताहिक बाजार से बकरियां खरीदकर वापस गांव जा रहे थे। दोपहर के वक्त खादराबाद गांव के पास तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को रौंद दिया। इससे रामनिवास और उनके पोते अनिकेत व आरके की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा विपनेश और बहू प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की खबर सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी विकास सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। विपनेश और प्रीति को हायर सेंटर भेजने की तैयारी हो ही रही थी कि तभी उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने
मृतक के भाई की तहरीर पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही सीईओ गुन्नौर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...