उत्तरी इज़राइल पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल और ड्रोन हमलों में 2 इज़राइली मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।
हिज़बुल्लाह प्रतिरोध द्वारा किर्यत शमोना के इज़रायली क्षेत्र पर एक एंटी-टैंक मिसाइल भी दागी गई, जिससे एक घर में आग लग गई।
इज़रायली प्रधान मंत्री नेतन्याहू ने सैन्य तैयारियों की समीक्षा के लिए हमले से कुछ घंटे पहले किर्यत शमोना का दौरा किया।
उधर, ग़ज़ा में इजरायली सेना के हमलों का सिलसिला जारी है, पिछले 24 घंटों में 70 से ज्यादा फिलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अल-अक्सा अस्पताल में सैकड़ों मरीज़ लाए जा रहे हैं, जिनमें से अधिकांश जले हुए, टूटी हड्डियाँ या तेज वस्तुओं से गंभीर चोटों के साथ हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाजा तक सहायता पहुंच पर इज़रायली प्रतिबंधों के कारण जुलाई में दस लाख से अधिक फिलिस्तीनियों को भूख की सबसे बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
ग़ज़ा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में इज़रायली हमलों में 115 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इस बीच, यूरोपीय देश स्लोवेनिया की संसद ने भी फिलिस्तीन को एक राज्य के रूप में मान्यता देने को मंजूरी दे दी है, स्लोवेनिया के साथ फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले देशों की संख्या 146 तक पहुंच गई है।
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 से लेकर अब तक ग़ज़ा पर इज़रायल के बर्बर हमलों में 36 हजार 586 से ज्यादा फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं और 83 हजार 74 लोग घायल हुए हैं। शहीद और घायलों में आधे से ज्यादा सिर्फ बच्चे और महिलाएं हैं।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

