रामपुर(रिज़वान ख़ान): देश-दुनिया में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योगाभ्यास किया। इसके अलावा, तमाम केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, मुख्यमंत्रियों और नागरिकों ने देशभर के अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सेना के जवानों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने भी योग दिवस मनाया।
जनपद रामपुर में आज शुक्रवार को किला परिसर स्थित रज़ा लाइब्रेरी में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी व मुख्य सचिव रहे। कार्यक्रम में जिला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकॉल के अनुसार योग अभ्यास कराए गए। बड़ी संख्या में महिला, पुरूष व बुजुर्गों सहित बच्चो ने भी योग अभ्यास किए। इस मौके पर लोगो स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्त्व के बारे में जागरूक किया गया।
बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

