Globaltoday.in|गुलरेज़ खान|बरेली
किसान सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सीएम योगी ने विपक्ष पर राममंदिर के बहाने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की आस्था पर चोट करने वाले नहीं चाहते कि अयोध्या में राममंदिर बने। वही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग राम को अलग करने की साजिश रच रहे है। लेकिन इस बीच देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राममन्दिर का शिलान्यास कर दिया। इस बात से विपक्ष बेहद परेशान है। योगी ने धारा 370 के मुद्दे पर कांग्रेस को एक बार भी आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा है कि 1952 में कांग्रेस 370 की धारा लाई । जिसका फायदा देश के केवल चार परिवार फायदा उठा रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने इस धारा को हटाकर सभी को जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख में जमीन खरीदने घर बनाने का अधिकार दे दिया अब कोई भी बरेली पीलीभीत का रहने वहां अपना घर बना सकता है।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

योगी के एक बार फिर प्रयाग में माफियाओं पर दिए गए बयान को दोहराया कि माफियाओं ने जहां भी सरकारी जमीनों पर कब्जे किये है वहाँ अधिवक्ताओं के साथ पत्रकारों के लिये आवास बनाये जाएंगे। सीएम योगी ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और यूपी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। जबकि केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दुगने करने का प्रयास कर रही है।
योगी ने यह भी कहा कि किसानों को एमएसपी पहले भी मिल रही थी और आज भी मिल रही है। सरकार हर स्तर पर किसानों की समस्याओं पर विचार कर रही है और उनका भी समाधान कर रहे है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसानों के कर्ज माफ हुए है। आपको बता दे कि बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के एलडको मैदान पर किसान सम्मेलन आयोजित किया गया था जहां 10 हजार से अधिक किसानों के साथ बरेली मंडल के सांसद और विधायको भागेदारी की। इस मौके पर वित्तीय सुरेश खन्ना ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
