Globaltoday.in | मोहम्मद रामिश| अलीगढ़
अलीगढ़(Aligarh) के थाना पालीमुकीमपुर इलाके के गाँव बढ़ौल में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान को लाठी-डंडों से पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया गया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि करीब 24 वर्षीय बबलू खेत पर आवारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए गया हुआ था। जहां पर आवारा गाय खेत मे घुस आईं, जिन्हें खेत से भगाया तो वह अन्य खेतों में चली गईं। इसको लेकर ग्रामीण झगड़ने लगे और अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतर आए।
एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों बबलू की लाठी-डंडों से पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया।
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इलाका पुलिस पहुँच गई। लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे।
पुलिस ने मृतक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बताया जा रहा है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर एक युवक को गाँव से गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ था जिसके चलते बबलू को गंभीर चोट आई थी जिसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहीं उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। साथ ही बताया की दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा


