देश भर में कोरोना महामारी भयावह रूप धारण करती जा रही है। ऐसे हालात में विदेशों से ऑक्सीजन सप्लाई के रूप में आई मदद के बावजूद मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे हालात में अब निजी कंपनियां भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी महसूस करते हुए मदद के लिए आगे आ रही हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की एक फैक्ट्री ने भी सीएसआर फंड से ऑक्सीजन सप्लाई का बीड़ा उठाते हुए पूरे रामपुर सहित उत्तर प्रदेश के 5 जिलों मैं ऑक्सीजन सप्लाई देने यह घोषणा की है।
देश भर में मशहूर शराब बनाने वाली एक अग्रणी कंपनी ने कोरोना महामारी में अपने सीएसआर फंड से ऑक्सीजन सप्लाई देकर लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। डिस्टीलरी प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार को रामपुर सहित 5 जनपदों में ऑक्सीजन सप्लाई किए जाने की पेशकश की है। फैक्टरी प्रशासन द्वारा बाकायदा इसका खाका तैयार कर लिया गया है और यह फैक्ट्री अब करोना काल में लोगों की मदद करने जा रही है।
कम्पनी के डायरेक्टर के पी सिंह के मुताबिक जैसी कोरोना की भयावह स्थिति है और हजारों लोग प्रतिदिन मौत के मुंह में जा रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। सिंह का कहना है कि इस महामारी से निपटना सरकार के अकेले बस की बात नहीं है। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में ऑक्सीजन जनरेटर का प्लांट लगवाएंगे जिसके लिए मशीनों का आर्डर कर दिया गया है, 30 से 35 दिन में हमें उम्मीद है मशीनें आ जाएंगी। सरकार का निर्दशानुसार प्लांट लगाए जायेंगे। इनिशियली 5 जिले सीमित किए हैं जिसमें रामपुर है, प्रयागराज है, महोबा है, चित्रकूट है, बांदा है। इसमें हम लोग गोवेर्मेंट मशीनें के साथ मिलके जल्दी से अपने कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


