रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में स्वार कोतवाली की पुलिस ने एक 25 हजार रुपये के रेप के इनामी युवक साजिद पाशा को गिरफ्तार कर लिया है। साजिद एक निजी अस्पताल का संचालक है और इसके खिलाफ लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
अपर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार ने साजिद की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्वार तहसील क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि साजिद पाशा वहां छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसको को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि इससे इलाके में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बतादें कि एक नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी साजिद अली पाशा के खिलाफ पुलिस ने मुनादी कर दी थी। विशेष न्यायालय पॉस्को कोर्ट के हुक्म के तहत आरोपी के घर और संबंधित स्थानों पर ढोल बजाकर मुनादी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल, वीएस गार्डन वेंकट हॉल और उसके घर पर कुर्की की एलान का नोटिस भी चस्पा कर दिया था।
साजिद अली पाशा के खिलाफ कोर्ट ने पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ है। पीड़ित नाबालिग ने अदालत में साजिद अली पाशा का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। फरार साजिद पाशा की सूचना देने वाले के लिए पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

