Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
सम्भल में कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन की सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ सड़कों पर उतरे पुलिस प्रशासन की टीम ने घंटों चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत गली मोहल्लों में जाकर स्थिति को देखा तो कहीं लोग बिना मास्क के दिखे तो कहीं सड़कों पर बिना वजह ही लोग आते जाते दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत वहीं लोगों को रोककर चालान काटे और लोगों से नियमों के पालन करने की अपील भी की।
सम्भल में सदर एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार पुलिस बल के साथ शंकर कॉलेज चौराहे से आबादी वाली बस्ती तक कोरोना कर्फ्यू नियमों के पालन कराने को लेकर सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने घंटों चेकिंग अभियान चलाया और सड़कों पर आने जाने वाले लोगों से उनकी वजह पूछी। जो लोग नियम तोड़ कर सड़कों पर घूम रहे थे उनके तुरंत चालान काटे गए और कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
लोग मोहल्लों में नहीं लगा रहे मास्क
जब यह टीम मोहल्लों में पहुंची तो लोगों की लापरवाही की कई तस्वीरें देखने को मिलीं। गली मोहल्लों में लोगों की भीड़ मौजूद थी और किसी के भी चेहरे पर मास्क नहीं था तो कुछ लोग बिना वजह ही सड़कों पर घूम रहे थे। हद तो तब हो गई जब पुलिस प्रशासन को मोहल्ले में एक होटल चलता हुआ मिला। खाने के इस होटल पर काम करने वाले लोगों को पुलिस की टीम ने तुरंत बुलाया और उनका चालान काटकर होटल को बंद कराया गया। इसके बाद टीम आगे बढ़ी और रास्ते में आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की।
एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि लगातार जनपद में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और अपील करी जा रही है कि लोग खुद को और इस समाज को बचाएं और नियमों का पालन करें ।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

