जनपद रामपुर के तहसील टांडा में सरकथल गांव में फर्जी डिग्री देने के आरोप पर आईटीआई को कमेटी ने सीज़ कर दिया है।
तहसील टांडा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान था जिसके ख़िलाफ़ कुछ लोगों ने फर्जी डिग्रियां देने की शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर डीएम ने चार लोगों की कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जब इस आईटीआई का निरीक्षण किया तो वहां पर आईटीआई संस्थान बन्द पाया गया और वहां कोई भी नहीं मिला। कमेटी ने इस आधार पर आईटीआई को सीज कर दिया।
डीएम द्वारा बनाई गई कमेटी में उप जिलाधिकारी टांडा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और आईटीआई प्रिंसिपल एके मधुर इन लोगों ने वहां पहुंचकर आईटीआई को सीज़ किया।
इस मामले पर आईटीआई प्रिंसिपल ए के मधुर ने बताया कि संस्थान के ख़िलाफ़ फर्जी डिग्रीयां दिए जाने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच के लिए डीएम साहब द्वारा एक कमेटी बनाई गई थी जिसमें उप जिलाधिकारी टांडा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और आईटीआई प्रिंसिपल शामिल थे। जब कमेटी संसथान की जांच करने आयी तो यहां पर सब बंद पाया गया जबकि नियमानुसार आईटीआई खुलना था। प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों को तो आने की अनुमति है नहीं लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई होना था जिसके लिए संस्थान को खुला खुला होना चाहिए था। कमेटी को फर्जी डिग्री के अभिलेखों की जांच करनी थी लेकिन यहाँ किसी के भी न मिलने कमिटी संस्थान को सीज़ कर दिया है और नोटिस दिया जा रहा है के अभिलेखों की जांच करा दें।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

