ऑस्ट्रेलिया: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित

Date:

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। 

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा ने देश में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को 13 के मुकाबले 102 मतों से पारित कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिल को सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों को नाबालिगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से रोकने के लिए एक साल के भीतर एक सुरक्षा प्रणाली स्थापित करनी होगी। 

विदेशी मीडिया के मुताबिक, प्रतिबंध का पालन नहीं करने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 33 मिलियन डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।

बता दें कि सीनेट की अंतिम मंजूरी के बाद यह दुनिया में इस तरह का पहला कानून बन जाएगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...