वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म की अदालत में पेशी, पत्नी डॉ तन्ज़ीन फातिमा हुईं अदालत में हाज़िर, अगली सुनवाई 26 को

Date:

Globaltoday.in | शहबाज़ मलिक | रामपुर

पिछले डेढ़ साल से अधिक से सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र के मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र पर बहस हुई। इस के लिए  मोहम्मद आजम खान जो कि लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं और अब्दुल्ला आजम खान जो कि सीतापुर जेल में बंद है की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पेशी हुई, जबकि जमानत पर छुटी हुई उनकी पत्नी और रामपुर की नगर विधायक डॉ तन्ज़ीन फातिमा अदालत में हाजिर हुईं।

मुकदमे के वादी शिकायतकर्ता और भाजपा नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी भी इस मौके पर अदालत में पेश हुए अदालत की कार्रवाई के बाद बाहर निकले और मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान और पत्नी के मामले में अदालत में चार्जशीट पर बहस की गई । इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 तारीख को होगी जब वादी आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए जाएंगे।

अगली तारीख 26 अगस्त मुकर्रर

इस मामले पर मुख्य शिकायतकर्ता भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने कोर्ट से बाहर निकलकर मीडिया बात करते हो कहा जैसा कि सबको मालूम है दो जन्म प्रमाण पत्र वाला मामला जो चल रहा था। उसमें इन लोगों ने जो डिस्चार्ज एप्लीकेशन डाली थी वह कल खारिज हो गई थी। आज चार्ज फ्रेमिंग की जो कार्रवाई है उसको आज शुरू किया गया है। इसीलिए कल सीतापुर के डीएम को यह कहा गया था कि वे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इंतजाम कराएंगे, उसको पूरा किया गया। अब इसमें कल से डे बाय डे डेट पड़ेगी।

आकाश सक्सेना ने न्यायपालिका पर पूरी उम्मीद जताते हुए कहा कि इसमें बहुत जल्द ही ऐतिहासिक फैसला आएगा। चार्ज फ्रेमिंग  की कार्रवाई शुरू हुई है। इसमें जो मुलजिम जेल में हैं उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई है और जो बाहर हैं उनको कोर्ट में बुलाया गया है। दो जन्म प्रमाण पत्र वाले मामले में चार्ज फ्रेमिंग की गई है। इसमें आजम खान, अब्दुल्लाह आजम  खान और तन्ज़ीन फातमा तीनों मुलजिम हैं।

अब्दुल्लाह आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला

सरकारी वकील राम अवतार सैनी ने बताया,”अब्दुल्लाह आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र थे जिनको आजम खान और उनकी पत्नी ने एक राय मशवरा से बनवाए गए थे। इसमें क्राइम नंबर 4/19 जिसमें धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी थाना गंज में पंजीकृत था। उसमें आज आज़म खान, अब्दुल्ला आजम खान और तन्ज़ीन फातमा पर चार्ज फ्रेम किए गए, अगली तारीख 26 अगस्त मुकर्रर की गई है। आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बयान दर्ज किए गए थे। ताज़ीन फातमा पहले से इस मामले में बेलाउट्स हैं और उनकी जमानत हो चुकी है। इसलिए आज उनको कोर्ट में व्यक्तिगत बुलाया गया था। इसमें 26 तारीख को मुख्य शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज होंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...