रामपुर: सरकारी डॉक्टर ने किया एएनएम के साथ बलात्कार, फिर नाम बदलकर किया निकाह

Date:

Globaltoday.in | शहबाज़ मलिक | रामपुर

मुरादाबाद में तैनात एक सरकारी डाक्टर के खिलाफ रामपुर के शाहबाद थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि सरकारी डॉक्टर ने मौके का फायदा उठाते हुए पहले तो एएनएम का नहाते समय वीडियो बनाया और उसके बाद यह वीडियो उसके पति को दिखा कर तलाक करवा दिया। फिर डॉक्टर ने अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद एएनएम के साथ निकाह किया और इससे पूर्व वह उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध भी बनाता रहा।

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सबसे ज्यादा महिला सुरक्षा एवं बाल अपराधों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। सीएम की इस पहल का असर भी हुआ और महिलाओं के अंदर सुरक्षा की भावना भी पैदा हुई। लेकिन बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था को धता बताकर एक चुनौती के रूप में सामने आ रही हैं।

जनपद रामपुर के शाहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवल किशोर नाम का सरकारी डॉक्टर नौकरी किया करता था। इसी स्वास्थ्य केंद्र पर दूसरे समुदाय की एक शादीशुदा एएनएम भी अपनी ड्यूटी कर रही थी। आरोप है कि 1 दिन महिला के घर में पानी खत्म हो गया और वह डॉक्टर के घर नहाने चली आई। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया और यह वीडियो एएनएम को दिखाकर उसके साथ बलात्कार करने को मजबूर कर रहा था।

हद तो तब हो गई जब डॉक्टर ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए जहां एक तरफ नग्न वीडियो दिखाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया तो वहीं यह वीडियो उसके पति को भी दिखा दिया जिसके बाद पीड़िता के पति ने उसे तलाक दे दिया। अब उसके सामने सम्मान से जीने का रास्ता बंद हो चुका था। लेकिन डॉक्टर ने साजीशन अपना धर्म परिवर्तन किया और पूरी तरह से टूट चुकी एएनएम को उसकी पत्नी बनने का सपना दिखाया ।

एएनएम लोक लाज गंवा चुकी थी और वह आरोपी डॉक्टर की बातों में आकर चंगुल में फंसती चली गई। लेकिन इस कहानी में उस समय नया मोड़ आ गया जब डॉक्टर ने अपना धर्म परिवर्तन कर डाला और अपना नाम नवल किशोर से बदलकर अदीब खान रख डाला।

डॉक्टर ने नाम बदलकर एक गैर जनपद में जाकर मौलवी को कुछ रुपए देते हुए उससे निकाह कर लिया। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने उसके बाद भी दुष्कर्म किया और उसे अधर में छोड़कर उससे दूर हो गया। डॉक्टर की इस धोखेबाजी से नाराज होकर पीड़िता ने इंसाफ के लिए डीजीपी से लेकर जिले के आला अधिकारी तक अपनी गुहार लगाई जिसका अंजाम यह हुआ की कई महीने की जांच के बाद पीड़िता के आरोप कुछ हद तक सही साबित हुए। जिसके बाद उसकी ओर से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376d व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वहीं आरोपी डॉक्टर ने 15 दिन पहले अपना ट्रांसफर रामपुर से करवा कर जनपद मुरादाबाद में तैनाती ले ली है।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह ने बताया,”वादिनी द्वारा थाना शाहबाद पर एक प्राथना पत्र दिया जिसमें उसने कहा कि शाहबाद के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने उसके साथ निकाह किया। निकाह के दौरान अपना नाम नवल किशोर से बदलकर अदीब खान रखा, लेकिन वे उसे पत्नी नहीं मानते थे। पीड़िता के कुछ वीडियो हैं डॉक्टर के पास जिसके आधार पर उसने उसे शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में थाना शाहबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया विवेचना की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...