उत्तर प्रदेश में आतकंवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने 19 अगस्त को बताया कि उसने कथित अवैध धर्म परिवर्तन (Conversions) के आरोप में गिरफ़्तार गिरोह में उमर गौतम सहित 6 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है।
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार(Prashant Kumar) ने बताया कि इन छह आरोपियों -उमर गौतम, जहांगीर आलम, मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान ,राहुल भोला उर्फ राहुल अहमद, इरफान शेख और सलाहुद्दीन- के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. चार्जशीट में IPC की धारा 417, 120बी,153ए,153बी, 295ए, 298 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3,5,8 के अंतर्गत आरोप तय किया गया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
